February 21, 2009
बलिहारी इस अंग्रेज़ी ज्ञान की
काफी दिनों से इस मुद्दे पर कुछ लिखने की सोच रहा था...लेकिन दफ्तर में काम कुछ हल्का होने की वजह से आज मौका मिला है...मुद्दा है स्लमडॉग मिलेनेयर नाम की फिल्म...स्लम यानी झोपड़पट्टी...जैसी अपने मुंबई में धारावी है...बताता चलूं कि धारावी एशिया का सबसे बड़ा स्लम है...खैर, मैं स्लम की व्याख्या करने नहीं बैठा हूं...स्लमडॉग का विरोध करने वालों के अंग्रेज़ी ज्ञान पर अचरज जता रहा हूं...विरोध करने वालों की तादाद कम नहीं है...विरोध का ताज़ा उदाहरण हैं फिल्मों में म्यूज़िक देने वाले आदेश श्रीवास्तव...आदेश का कहना है कि फिल्म बनने के बाद पूरी दुनिया भारत को झुग्गियों का देश मानने लगी है और हम कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं हैं...मुझे ये नहीं पता कि आदेश श्रीवास्तव से क्या इस बारे में किसी ने कुछ कहा है...पहली बात तो ये कि अगर इस मसले पर कोई टिप्पणी करता है, यानी स्लम में रहने वालों को डॉग यानी कुत्ता कहता है तो मेरे हिसाब से उसे अंग्रेज़ी आती ही नहीं...अंग्रेज़ी जानने वाला इस तरह की बात कह ही नहीं सकता...जिन्होंने अंग्रेज़ी पढ़ी है, उन्होंने कई बार अंडरडॉग शब्द का इस्तेमाल होते देखा होगा...इस शब्द का खूब इस्तेमाल होता है और इसे उसके लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसके बारे में ये अंदाज़ा नहीं होता कि वो कोई कमाल कर सकता है...आम तौर पर किसी प्रतियोगिता में अगर कोई खिलाड़ी रैंकिंग में सबसे पीछे हो, लेकिन वो प्रतियोगिता जीत ले तो इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है...आदेश और इस फिल्म का इस वजह से विरोध करने वालों ने शायद इस पर कभी गौर नहीं किया...सानिया मिर्ज़ा को कई बार टेनिस टूर्नामेंट्स में अंडरडॉग बताया गया...सानिया तो कभी नहीं बिदकीं...दुनिया के बड़े खिलाड़ी और फिल्म स्टार्स को भी अंडरडॉग कहा गया....वे भी नहीं बिदके...अगर कोई फिल्म ऑस्कर में जाती है और उसे अवॉर्ड न मिलने की उम्मीद के बावजूद बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिल जाए तो कहा यही जाएगा कि UNDERDOG ---FILM WENT ON TO FETCH OSCAR. तो अब स्लमडॉग पर इतनी हाय तौबा क्यों...फिल्म का विरोध करने वालों को इसकी थीम को देखना चाहिए...थीम ये कि किस तरह झुग्गी में रहने वाला एक लड़का एक करोड़ रुपए जीतकर अपनी जिंदगी संवारता है...मुझे जितनी अंग्रेज़ी आती है...उसके हिसाब से तो यही है...स्लमडॉग गाली नहीं है...और अगर कोई आदेश जी से इस बारे में कुछ कहता है तो उन्हें भी उस शख्स को बता देना चाहिए कि स्लमडॉग का मतलब क्या होता है....उसे ये भी बताना चाहिए कि डॉग का मतलब भले ही कुत्ता होता हो, लेकिन स्लमडॉग और अंडरडॉग का मतलब कुछ और है...फिल्म नमक हलाल में अमिताभ बच्चन ने बोला भी था कि इंग्लिश इज़ ए वेरी फनी लैंग्वेज...वाकई इसमें DOOR का PRONUNCIATION डोर होता है, लेकिन POOR को पुअर बोलते हैं...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

उत्तम, अतिउत्तम या यूं कहे सर्वोत्तम, स्लमडॉग फिल्म के बारे में संगीतकार आदेश की शंकाओ का इससे अच्छा निवारण कहां हो सकता था , उम्मीद है जनाब विस्वजीत जी की व्याख्या उनको समझ में आ जाऐगी और अगर नहीं आए तो उनका ईश्वर ही भला करे। वैसे विश्वजीत जी आपसे ये कहना चाहूंगा कि इस तरह के विरोध दर्शाने से सिर्फ फ्रसटेशन ही झलकते है , आप इस मानसिकता के लोगों को नहीं समझा सकते, अंत में यही कहूंगा कि लेख पढ़कर अच्छा लगा, यूं ही लिखते रहिए। शुभकामनाएं
ReplyDeleteआपका हिंदी ब्लॉग जगत में स्वागत है .आपका लेखन सदैव गतिमान रहे ...........मेरी हार्दिक शुभकामनाएं......
ReplyDeleteबहुत सुंदर…..आपके इस सुंदर से चिटठे के साथ आपका ब्लाग जगत में स्वागत है…..आशा है , आप अपनी प्रतिभा से हिन्दी चिटठा जगत को समृद्ध करने और हिन्दी पाठको को ज्ञान बांटने के साथ साथ खुद भी सफलता प्राप्त करेंगे …..हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
ReplyDeletesahi bat hai. narayan narayan
ReplyDeleteचलो एक और नयी व्याख्या के साथ "डोग" की
ReplyDeleteपर ये बताने का कष्ट करें की "अंडरडोग " तो एल शब्द है क्या "स्लमडोग" भी एक शब्द है? अंडरडोग का प्रयोग जिन लोगों के लिए होता है उनको अंडर...... (कुछ और) कहा जा सकता है ? जबकि स्लम में रनहे वालों को तो स्लम पीपल भी कहा जा सकता है.
आशा है आप अन्यथा न लेंगे मेरी बात को
सच पूछिए तो मैं आज तक यही समझ नहीं पाया हूं कि इतने व्यस्त जीवन में हम लोग इतना समय कैसे निकाल लेते हैं कि कुछ उपयोगी/सार्थक करने की अपेक्षा हमेशा फालतू के मुद्दों/झगडों का निर्माण करने को ही लालायित रहते हैं.शायद हम भारतीयों की मानसिकता ही कुछ इस प्रकार की बन चुकी है.
ReplyDeleteखैर आपने बहुत ही बढिया तरीके के समझाने की चेष्टा की है. आभार....
भावों की अभिव्यक्ति मन को सुकुन पहुंचाती है।
ReplyDeleteलिखते रहिए लिखने वालों की मंज़िल यही है ।
कविता,गज़ल और शेर के लिए मेरे ब्लोग पर स्वागत है ।
मेरे द्वारा संपादित पत्रिका देखें
www.zindagilive08.blogspot.com
आर्ट के लिए देखें
www.chitrasansar.blogspot.com
ब्लोगिंग जगत में स्वागत है
ReplyDeleteशुभकामनाएं
बहूत सुंदर लेख
darddilka
Aapne kuchh bhi galat nahiN likha.
ReplyDelete